वट सावित्री पूजा में अचानक हुई भगदड़ जैसी स्थिति, भंवरा के हमले से कई महिलाएं घायल

Published by : Sakshi kumari Updated At : 16 May 2026 10:11 AM

विज्ञापन

भंवरे की प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहनपुर प्रखंड के लाडू गांव में वट सावित्री पूजा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भंवरा के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया. डंक लगने से कई महिलाएं घायल हो गईं, जिससे पूजा स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

विज्ञापन

Vat Savitri Vrat: (मोहनपुर से संदीप कुमार) जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत लाडू गांव में वट सावित्री पूजा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भंवरा का झुंड महिलाओं पर टूट पड़ा. भंवरा के डंक से कई महिलाएं घायल हो गईं और पूजा स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

पूजा के दौरान अचानक निकला भंवरा का झुंड

शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं वट वृक्ष के समीप श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर रही थीं. इसी दौरान अचानक भंवरा का झुंड निकलकर महिलाओं के बीच उड़ने लगा और हमला कर दिया. घटना के बाद वहां मौजूद महिलाओं में दहशत का माहौल कायम हो गया.

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागीं महिलाएं

भंवरा के हमले के बाद महिलाएं जान बचाने के लिए पूजा स्थल से इधर-उधर भागने लगीं. अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरा माहौल भय और दहशत में बदल गया.

कई महिलाओं को लगे डंक

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. कई महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भंवरा के डंक लगे, जिससे सूजन और दर्द की शिकायत हुई. ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी कराई.

घटना के बाद कुछ देर तक दहशत का माहौल

स्थानीय लोगों ने बताया कि भंवरा के अचानक उड़ने से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. घटना के बाद कुछ समय तक पूजा स्थल पर भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और सभी महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं.

ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठाई मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: गया में कैशियर को गोली मारकर 1.30 लाख की लूट, डेयरी सेंटर में दहशत, अपराधियों की तलाश रही एसआईटी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन