गया में कैशियर को गोली मारकर 1.30 लाख की लूट, डेयरी सेंटर में दहशत, अपराधियों की तलाश रही एसआईटी

घटनास्थल की तस्वीर
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित सुधा डेयरी कलेक्शन सेंटर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी और लूटकांड के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. कैशियर को गोली मारकर 1.30 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया है.
Gaya News : (गया से रौशन कुमार) शहर के एपी कॉलोनी स्थित सुधा डेयरी कलेक्शन सेंटर में दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में दहशत का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम तेज कर दिया गया है.
पांच हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी सेंटर में मचाया था आतंक
रामपुर थाना क्षेत्र के आशा सिंह मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप शुक्रवार को पांच हथियारबंद अपराधी अचानक सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में घुस गये थे. अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी थी.पांच हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी सेंटर में मचाया था आतंक
विरोध करने पर मैनेजर को मारी गोली
घटना के दौरान मैनेजर सुबीर कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की. इसी बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. गोली लगने से घायल सुबीर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
एसएसपी और सिटी एसपी ने लिया बड़ा फैसला
शहर के पॉश इलाके में हुई इस बड़ी वारदात को एसएसपी सुशील कुमार और सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गंभीरता से लिया है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है.
डीएसपी से लेकर टेक्निकल सेल तक जांच में जुटी
गठित एसआईटी में सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह, रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह और टेक्निकल सेल की टीम को शामिल किया गया है. शनिवार सुबह टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी.
पुलिस का दावा, जल्द होगा लूटकांड का खुलासा
रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल सुबीर कुमार गया शहर के लक्ष्मी नगर जेल रोड निवासी सत्यदेव प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
Also Read: गया में सरकारी दफ्तर में चोरी, सीसीटीवी और गार्ड की मौजूदगी में कांड कर भागे चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










