शराब व बीयर के साथ दो वाहन जब्त, भागे धंधेबाज
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 28 Jun 2025 5:39 PM
उत्पाद विभाग की टीम ने जांच चौकी डोभी के पास वाहन जांच के दौरान दो वाहन से स्पिरिट व शराब जब्त की.
डोभी. उत्पाद विभाग की टीम ने जांच चौकी डोभी के पास वाहन जांच के दौरान दो वाहन से स्पिरिट व शराब जब्त की. इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड की ओर से आ रही एक कार से 455 लीटर स्पिरिट जब्त की. साथ ही कार से 178.125 लीटर बियर जब्त की गयी. पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों में सवार शराब धंधेबाज भाग निकले. इस अभियान में प्रभात कुमार, विजय कुमार, दिलीप कुमार, तारकेश्वर कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार व सैफ के जवान सहित गृहरक्षक बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










