दो वाहनों की टक्कर, ट्रक चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 11:42 PM
दो वाहनों की टक्कर, ट्रक चालक की मौत
मानपुर. गया-नवादा मुख्य मार्ग पर लखनपुर के समीप फोरलेन पर रविवार की देर रात अनियंत्रित हाइवा चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी. इधर, हाइवा चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ है. हालांकि, पुलिस ने हाइवा की पहचान कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. मृत ट्रक चालक की पहचान यूपी के एटा सुल्तानपुर के 28 वर्षीय रत्नेश कुमार (पिता बहोरन सिंह) के रूप में की गयी है. चालक दल के अनुसार, ट्रक जमुई से मूंग लेकर दिल्ली जा रहा था, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर के समीप हादसा हो गया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वाले थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस बाबत थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाइवा चालक की पहचान कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










