मानपुर व वागेश्वरी गुूमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2024 6:52 PM
मानपुर रेलवे स्टेशन व वागेश्वरी गुमटी के पास गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गयी. दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
गया. मानपुर रेलवे स्टेशन व वागेश्वरी गुमटी के पास गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गयी. दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष है. बताया जाता है कि वागेश्वरी गुमटी के पास रेलवे लाइन पार करने के लिए दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक की पहचान लोको कॉलोनी के रहनेवाले मदन प्रसाद के रूप में की गयी है. वह जेवर दुकान में काम करते थे. वहीं मानपुर रेलवे स्टेशन के पास महिला की मौत हुई है, पहचान करने में रेल पुलिस व आरपीएफ की टीम जुटी है. वागेश्वरी गुमटी के पास घटना के बाद काफी भीड़ जुट गयी. भीड़ की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन की. वहीं परिजनों ने शव घर ले जाने की बात की. पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन परिजनों ने किसी की बात नहीं सुनी. इधर, पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. लेकिन, परिजनों ने शव की पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया. वहीं मानपुर रेलवे स्टेशन पर मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










