कट्टे व कारतूस के साथ दो अपराधी पकड़ाये

बेलागंज पुलिस ने दबोचा
बेलागंज पुलिस ने दबोचा बेलागंज. मेन थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान रविवार की रात मेन पुल के समीप से दो अपराधियों को एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात रात्रि गश्त में निकली पुलिस को मेन पुल के समीप दो युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते दिखाई दिये. जब पुलिस को आशंका हुई, तो पुलिस ने दोनों को रोकना चाहा. पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे. मौके पर रहे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया. इनके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मेन थाना क्षेत्र के मेन ढीबरा निवासी उमेश यादव और जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी उदय यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




