गया जी की लुटेरी दुल्हन ने मध्य प्रदेश के दो युवकों के साथ किया कांड, जानिए इनका गैंग कैसे करता है खेल

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

Ai जेनरेटेड इमेज

Gaya Ji Fake Bride Loot Case: गया जी में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के युवकों से 1.70 लाख रुपये, मोबाइल और कोर्ट मैरिज के दस्तावेज लूटने का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya Ji Fake Bride Loot Case: गया जी घूमने आए मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर कथित लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों द्वारा 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन और कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर विष्णुपद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gaya News: पूरा मामला क्या है?

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के जननोद गांव निवासी रामचंद्र बामनिया ने आरोप लगाया है कि गया जी में शादी कराने के नाम पर उन्हें और उनके साथी को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया. इस दौरान उनसे 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन और कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज लूट लिए गए.

गया जी आने के बाद कैसे हुई मुलाकात?

पीड़ित ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात गया जी जिले के रहने वाले शिबू नामक व्यक्ति से मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई थी. 23 जून को वह अपने साथी पुकार भाव के साथ गया घूमने पहुंचे. गया जंक्शन पर शिबू से मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने साथी की शादी कराने की इच्छा जताई. इस पर शिबू ने एक युवती और उसके परिजनों से मुलाकात कराने की बात कही.

शादी के नाम पर कैसे लिए गए रुपये?

रामचंद्र के अनुसार, शिबू उन्हें अपने साथियों के माध्यम से एक स्कूल के पास ले गया, जहां युवती के परिजनों ने आर्थिक सहायता के नाम पर 1.70 लाख रुपये मांगे. विश्वास में आकर उन्होंने युवती के लिए 20 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदे. इसके बाद 24 जून को बोलेरो से कथित तौर पर कोर्ट ले जाकर कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी कराई गई.

लूट की वारदात कैसे हुई?

पीड़ित ने बताया कि कोर्ट से निकलने के बाद उन्हें दुल्हन के साथ एक मंदिर ले जाया गया, जहां तत्काल 1.70 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया. इसी दौरान दुल्हन पक्ष की एक महिला ने किसी को फोन कर बुलाया. शक होने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास रुपये देने की बात कही और सभी ऑटो से स्टेशन की ओर चल पड़े.

रामचंद्र के अनुसार, विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाइपास रोड पर दो बाइक पर सवार करीब पांच युवकों ने ऑटो रोक लिया. आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन तथा कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज लूट लिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन और उसकी महिला रिश्तेदार भी मारपीट और लूटपाट में शामिल थीं.

पीड़ित ने क्या आरोप लगाया है?

रामचंद्र बामनिया का आरोप है कि शिबू और उसके महिला साथियों ने शादी का झांसा देकर पहले से रची गई साजिश के तहत उन्हें फंसाया और फिर उनके साथ लूटपाट की. उनका कहना है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी. पीड़ित के बयान पर विष्णुपद थाना पुलिस ने शिबू, कथित दुल्हन और उसके महिला रिश्तेदारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस दर्ज मामले के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गया जी: इमामगंज में दो रातों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन