ePaper

Gaya News : फल्गु नदी में अलग-अलग जगहों से दो घंटे में मिले दो शव

Updated at : 02 Jul 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : फल्गु नदी में अलग-अलग जगहों से दो घंटे में मिले दो शव

Gaya News : बुधवार सुबह फल्गु नदी में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाने की पुलिस में हलचल मच गयी.

विज्ञापन

मानपुर. बुधवार सुबह फल्गु नदी में दो अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाने की पुलिस में हलचल मच गयी. दोनों शवों की पहचान हो चुकी है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहला शव फल्गु नदी के पूर्वी तट पर स्थित मठिया के पतालघटा के समीप बरामद हुआ. मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गेरे रोड डाक स्थान के पास रहने वाले 35 वर्षीय टिंकू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि टिंकू कुमार का पहला मकान जवाहर नगर पम्मू पर के पास भी है. वह मंगलवार को शौच के लिए निकला था, जिसके बाद से लापता था. अपर थानाध्यक्ष धनु प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के लिखित बयान के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दूसरी घटना में फल्गु नदी पर अलीपुर के पास बने पुल के नीचे एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला. मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मुहल्ला निवासी मोहम्मद मुमताज के पुत्र मोहम्मद शान बारशी के रूप में की गयी है. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कुछ दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था, तभी गहरे पानी में बह गया और उसकी मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. पुलिस ने बताया कि शव चंदौती थाना क्षेत्र से बरामद किया गया, लेकिन उसे पोस्टमार्टम के लिए बुनियादगंज थाना की पुलिस ने भेजा. इस मामले में भी यूडी केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. घटनास्थल पर एसआइ दीपक राज समेत पुलिस बल मौजूद रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन