डायन प्रताड़ना मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने डायन अधिनियम एक्ट के मामले में आरोपी को पकड़ा | Prabhat Khabar Network
बेलागंज थाना क्षेत्र के एरकी गांव से पुलिस ने डायन प्रताड़ना अधिनियम मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Gaya Ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के एरकी गांव से पुलिस ने डायन प्रताड़ना अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता मिली है.
रविवार को बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 394/26 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे दशरथ मांझी एवं कारण मांझी को पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरकी गांव में कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










