गया जी: टिकारी में घर में घुसे चोरों का हमला, वृद्ध दंपति से मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
AI जेनरेटेड इमेज

AI जेनरेटेड इमेज

Tikari Theft Incident : गया जी जिले के टिकारी अनुमंडल में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में चोरों ने एक वृद्ध दंपति को निशाना बनाया. मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Tikari Theft Incident : गया जी जिले के टिकारी अनुमंडल में चोरी की एक वारदात के दौरान बदमाशों ने वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया. घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चोर घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

चोरी के दौरान दंपति से की मारपीट

जानकारी अनुसार पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में बीती रात चोर एक घर में घुस गए. इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद वृद्ध दंपति के साथ मारपीट की. हमले में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

महिला अस्पताल में भर्ती, चोर लेकर भागे कीमती सामान

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं चोर घर में रखा कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पंचानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

थानाध्यक्ष बोले, कई पहलुओं पर हो रही जांच

पंचानपुर थानाध्यक्ष पदमाकर उपाध्याय ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में चिंता

लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : गया जी में STF जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण का आरोप


विज्ञापन
Vijay Pandey Tekari

लेखक के बारे में

By Vijay Pandey Tekari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन