दो अलग-अलग जगहों से गिट्टी व बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों से गिट्टी व बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा मोड़ के समीप शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने अवैध गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा मोड़ के समीप शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने अवैध गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इसके अलावा उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग समीप पूजा इंटरप्राइजेज के समीप बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. पुलिस दल को देखते हुए ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ. छापेमारी दल में शामिल एसआइ रविराज कुमार ने बताया कि फल्गु नदी पूर्वी तट से बालू माफिया बालू खनन कर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे तभी पकड़ा गया. जब्त ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन