चोरी के मोबाइल के साथ टिकारी का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ टिकारी का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान टिकारी के रहनेवाले नीरज कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह टिकट काउंटर से एक यात्री का मोबाइल चोरी किया है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन