Gaya News : बंद को लेकर गया स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : बंद को लेकर गया स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

Gaya News : बिहार बंद के मद्देनज़र बुधवार को गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही.

विज्ञापन

गया जी. बिहार बंद के मद्देनज़र बुधवार को गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बनाये रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक चला, जिसमें गया रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, पीआरएस बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म एरिया समेत पूरे स्टेशन परिसर को कवर किया गया. फ्लैग मार्च में आरपीएफ और जीआरपी के कुल 60 अधिकारी और बल के सदस्य शामिल रहे. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

फायर ब्रिगेड की भी तैनाती

आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में फायर ब्रिगेड की टीम भी फायर वाहन के साथ तैनात रही, जिसकी कमान सावन कुमार पासवान संभाल रहे थे.

अन्य स्टेशनों पर भी नजर

गया के अलावा कोडरमा, डीडीयू, किऊल रेलखंड समेत अन्य छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सतर्कता बरती गयी. सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो भी अवलोकनार्थ तैयार की गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन