बाराचट्टी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
बाराचट्टी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की हुई मौत

समें एक मृतक की पहचान पटना शहर के राजेंद्र नगर के टिंकू कुमार चौधरी के रूप में की गयी

विज्ञापन

बाराचट्टी. बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सुलेबट्टा, भलुआ, सूर्यमंडल आदि इलाकों में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक मृतक की पहचान पटना शहर के राजेंद्र नगर के टिंकू कुमार चौधरी के रूप में की गयी. जबकि, दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है. पहली घटना सूर्यमंडल के समीप बाइक और कार की टक्कर में पटना के रहने वाले टिंकू की मौत हो गयी. टिंकू डोभी की ओर जा रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया. दूसरी घटना सुलेबट्टा के समीप हुई. इस घटना में एक अज्ञात अधेड़ की मौत कार की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इधर, भलुआ में हुई एक घटना में एक अज्ञात की मौत हो गयी. सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. ट्रेनी डीएसपी पिंकी कुमारी ने बताया कि एक मृतक की पहचान हुई है. जबकि दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हुई है. बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया जी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन