गया जी : गुरुआ के इस गांव में सड़क बनी तालाब, नाली नहीं बनने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
रास्ते में भरा पानी से निकले लोग | Prabhat Khabar Network

रास्ते में भरा पानी से निकले लोग

Gaya Ji Drainage Problem : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं. बरसात शुरू होते ही सड़कों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है, जबकि बीडीओ ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Drainage Problem : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड के सेनीचक गांव में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. बरसात शुरू होते ही सड़क पर जलजमाव और गंदगी ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है.

नाली नहीं बनने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

गुरुआ थाना क्षेत्र की पलुहारा पंचायत के सेनीचक गांव में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है. इससे सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.

बरसात में बढ़ी मुश्किल, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत

बरसात का मौसम शुरू होने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं. सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही है. कई स्थानों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

स्थानीय निवासी एवं मगध मेडिकल हॉल के संचालक मो. साबीर, सरयू दास, शंभू पासवान, मुन्ना खान, हामीद खान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही है. उनका आरोप है कि अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में पहल की है और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है.

बीडीओ ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके.

Also Read : बोधगया में सुजाता-बकरौर पुल से नदी में गिरा उर्वरक लदा ट्रक, लोगों ने शीशा तोड़कर ड्राइवर की बचाई जान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन