मोबाइल झपटमारी मामले में तीन गिरफ्तार, बाइक व फोन बरामद

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल झपटमारी मामले में तीन गिरफ्तार, बाइक व फोन बरामद

थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से कुछ शातिरों ने फोन झपट लिया और चंपत हो गये. इसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

वजीरगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व एक व्यक्ति से कुछ शातिरों ने फोन झपट लिया और चंपत हो गये. इसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि रविवार की देर रात केवला निवासी कारू पासवान का मोबाइल एक बाइक पर सवार तीन उचक्कों ने छीन लिया और फरार हो गये थे. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बड़कावन निवासी छोटू उर्फ शंकर पंडित, पिंकु मांझी एवं रविशंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से छिनतई किया गया मोबाइल व घटना के समय इस्तेमाल की गयी बाइक को बरामद कर लिया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन