आइये जाने गया में 25 पदों पर कहां होगी सीधी भर्ती

Published by :Vikash Kumar
Published at :04 May 2026 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
आइये जाने गया में 25 पदों पर कहां होगी सीधी भर्ती

GAYA.गया जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई (गया) में 5 मई (मंगलवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

गया से हरिवंश कुमार की रिपोर्ट

गया जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई (गया) में 5 मई (मंगलवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा.इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. शिविर के माध्यम से सेल्स ट्रेनी के कुल 25 पदों पर भर्ती की जायेगी.इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है.चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जायेगा, जिसमें इंसेंटिव और कमीशन भी शामिल रहेगा. नियुक्ति के बाद कार्यक्षेत्र गया, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद जिले होंगे.रोजगार शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा के साथ समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें.

महत्वपूर्ण निर्देश:

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है.

किसी भी प्रकार के शुल्क या दलालों से सावधान रहें.

सभी अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज एवं बायोडाटा साथ लाएं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन