ePaper

बंद को लेकर अलर्ट मोड में गया जंक्शन

Updated at : 08 Jul 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बंद को लेकर अलर्ट मोड में गया जंक्शन

बिहार बंद को लेकर गया रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न रेलखंडों (कोडरमा, डीडीयू, पटना, किऊल) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

गया जी. बिहार बंद को लेकर गया रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न रेलखंडों (कोडरमा, डीडीयू, पटना, किऊल) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर और रेलवे ट्रैकों पर फ्लैग मार्च किया और विशेष जवानों की तैनाती की. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गया जंक्शन को अलर्ट पर रखा गया है और विशेष सुरक्षा बलों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के लिए विशेष टीमों का भी गठन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन