ePaper

सहजन के पेड़ की टहनी से दबने से बच्ची की हुई मौत

Updated at : 25 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
सहजन के पेड़ की टहनी से दबने से बच्ची की हुई मौत

प्रखंड के भवारी खुर्द में पेड़ की टहनी से दबने के कारण चार साल की बच्ची की मौत हो गयी. मृतका फतेहपुर प्रखंड के पत्रकार प्रेमचंद कुमार की पुत्री थी.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड के भवारी खुर्द में पेड़ की टहनी से दबने के कारण चार साल की बच्ची की मौत हो गयी. मृतका फतेहपुर प्रखंड के पत्रकार प्रेमचंद कुमार की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार, घर के बगल में एक व्यक्ति के सहजन के पेड़ की कटाई चल रही थी. वहीं प्रेमचंद की पत्नी व पुत्री मौके से गुजर रही थीं. मां सुरक्षित निकल गयी. वहीं पेड़ कटने के कारण बच्ची पर गिर पड़ा. पेड़ से दबने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए फतेहपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया. गया जाने के दौरान ही बच्ची की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन