मोंथा चक्रवात का दिखा असर, दिन भर छायी रही बदली, हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा चक्रवात का असर गया जी में देखा जा रहा है
एक नवंबर तक रहेगा येलो डे, 31 अक्तूबर को मूसलाधार बारिश की संभावना
बारिश से सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रहीफोटो-गया संजीव 202, 203
वरीय मुख्य संवाददाता, गया जीबंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा चक्रवात का असर गया जी में देखा जा रहा है. मंगलवार से ही बदली छाये रहने के साथ कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश हो रही है. बुधवार को दिन में भी सुबह से बदली छायी रही पर दोपहर में थोड़ी देर के लिए मौसम खुला पर फिर से बदली छायी और रिमझिम बारिश देर रात तक होती रही. बारिश के बाद सर्दी महसूस की जाने लगी है. रात में काफी सर्दी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नवंबर तक येलो डे रहने की संभावना है. इस दौरान 31 अक्तूबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है. बुधवार की शाम छह बजे तक 4.7 मिलीमीटर बारिश हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का असर अधिक देखा गया. रात में भी बारिश की संभावना है. रिमझिम बारिश की वजह से दिन भर फुटपाथी दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. उधर, केदारनाथ मार्केट, केपी रोड सब्जी व फल मंडी, पुरानी गोदाम सहित अन्य इलाकों में इतनी कीचड़ हो गयी कि पैदल चलना काफी मुश्किल हो रहा है. इसकी वजह से इन जगहों पर खरीदार नहीं पहुंच पा रहे हैं. इसकी वजह से बिक्री काफी मंदा रहा. इसके अलावा शहर की अन्य सड़कें भी कीचड़ से सन गयी हैं. उधर अचानक हुई इस बारिश से सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है. धान की कटनी शुरू हो गयी है. धान का पस्तर खेतों में पसरा पड़ा है. ऐसे में बारिश हो जाने से पस्तर में पड़े धान की फसल को सड़ने का डर है. अगर दो दिनों तक यही हाल रहा तो काफी नुकसान हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




