मंगोलिया के प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर को अर्पित की प्रज्ञा पारमिता पट्टिकाएं

Updated:
विज्ञापन
मंगोलिया के प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर को अर्पित की प्रज्ञा पारमिता पट्टिकाएं

बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रीलंकाई तीर्थयात्री दैनिक प्रार्थना, ध्यान और तीर्थयात्रा के लिए महाबोधि महाविहार आ रहे हैं

विज्ञापन

फोटो- गया बोधगया 206- महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करते मंगोलिया के प्रतिनिधिमंडल वरीय संवाददाता, बोधगया बोधगया. मंगोलिया के दाशिचोलिंग मठ के प्रतिनिधिमंडल ने खंबा लामा व अन्य प्रतिष्ठित लामाओं के नेतृत्व में महाबोधि मंदिर को प्रज्ञा पारमिता पट्टिकाएं अर्पित कीं व पवित्र स्थल पर समर्पण समारोह में भाग लिया. बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रीलंकाई तीर्थयात्री दैनिक प्रार्थना, ध्यान और तीर्थयात्रा के लिए महाबोधि महाविहार आ रहे हैं. साथ ही, वियतनाम, थाईलैंड, मंगोलिया और अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आये हैं. थाईलैंड की शाही सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उप स्थायी सचिव के नेतृत्व में महाबोधि मंदिर के आसपास पूजा समारोहों की एक शृंखला आयोजित की. महाबोधि मंदिर के स्वर्ण शिखर के रखरखाव के लिए मचान निर्माण कार्य के शुभारंभ के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह भी आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि बीटीएमसी विश्व धरोहर स्थल महाबोधि महाविहार में शांति प्रार्थना और भगवान बुद्ध के ज्ञानोदय की जीवंत विरासत का अनुभव करने के लिए सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन