बालू खनन से बने गड्ढे में फंसने से किशोरी की मौत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 18 Sep 2025 4:27 PM

विज्ञापन

सहेलियों के साथ मोरहर नदी में स्नान करने गयी थी किशोरी

विज्ञापन

सहेलियों के साथ मोरहर नदी में स्नान करने गयी थी किशोरी प्रतिनिधि, परैया. थाना क्षेत्र के युगलपुर गांव में बुधवार को मोरहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. युगलपुर गांव निवासी सतेंद्र पासवान की बेटी सपना कुमारी सुबह अपनी सहेलियों के साथ नदी में नहाने गयी थी. बताया जा रहा है कि नदी की धारा तेज नहीं थी, लेकिन बालू खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में फंसकर वह डूबने लगी. सपना को डूबते देख सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया. असके बाद गांव के युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदे. साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को भी सूचना दी गयी. करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद किशोरी को पानी से बाहर निकाला गया और 112 की गाड़ी से तुरंत परैया अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है. बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया और अवैध बालू खनन करने वाले संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन