गया जी: ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने लौटाया खोया हुआ मोबाइल

Updated:
विज्ञापन
गया जी रेलवे स्टेशन.

गया जी रेलवे स्टेशन.

गया रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत एक यात्री का कीमती मोबाइल वापस दिलाया. यात्री ने RPF की तत्परता की सराहना की और आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Gaya ji News : आरपीएफ की टीम ने सुरक्षा और सहायता के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का करीब 15 हजार रुपये मूल्य का खोया मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया. आरपीएफ की इस तत्परता की यात्री ने सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि मंगलवार को जवान बशिष्ठ यादव गया रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस को रवाना कराने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान नयी दिल्ली जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची. यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने के दौरान उन्हें प्लेटफॉर्म पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला. आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने उस मोबाइल पर अपना दावा नहीं किया. इसके बाद मोबाइल पर कॉल आने पर प्रधान आरक्षी ने फोन रिसीव किया. कॉल करने वाले ने अपनी पहचान दीपक कुमार जो बैरागी के रहलेवाला बताया. महाबोधी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उनका मोबाइल प्लेटफॉर्म पर गिर गया था.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन