गया जी: पनकी धाम यार्ड रीमॉडलिंग का असर, कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ विलंब से चलेंगी

गया रेलवे स्टेशन
पनकी धाम स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय से चलेंगी, जबकि कई का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.
Gaya ji Train News : गया-प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड पर पनकी धाम स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते कुछ ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा.
इन ट्रेनों का समय बदला
रेलवे के अनुसार 29 जुलाई को गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से 150 मिनट विलंब से रवाना होगी. इसी दिन गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस बाड़मेर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित समय पर खुलेगी.
30 जुलाई को गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से 150 मिनट विलंब से चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस टाटा से 120 मिनट देर से रवाना होगी.
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा नियंत्रित
रेलवे के अनुसार 21 और 24 जुलाई को गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस तथा 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को प्रयागराज मंडल में 100-100 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा.
इसके अलावा 28 जुलाई को 12274 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित रहेगी.
30 जुलाई को 13052 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, 13051 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस तथा 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 120-120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी.
इसी दिन 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 100 मिनट, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 60 मिनट तथा 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










