बेलागंज में बंद तीन घरों से 30 लाख से अधिक की चोरी, आभूषण व कीमती सामान ले उड़े चोर

Author Ajeet kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने लगभग तीस लाख से अधिक की सम्पत्ति चुराने में सफल हो गया

गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाते हुए 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर घरों में घुसकर लाखों के जेवर, कीमती सामान और बर्तन पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के नन्हकूविगहा गांव में बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ितों ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

मुख्य दरवाजे और आलमारी के ताले तोड़कर की चोरी

पीड़ित कुमार शशि, रौशन कुमार और श्यामनंदन सिंह ने बताया कि वे अपने-अपने घरों में ताला लगाकर परिवार के साथ दूसरे स्थान पर रहते हैं. घरों की निगरानी के लिए चौकीदार भी रखा गया था. मंगलवार सुबह सूचना मिली कि घरों के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं. मौके पर पहुंचने पर देखा कि कमरों और आलमारी के ताले भी तोड़ दिए गए थे.

सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन हुए चोरी

कुमार शशि ने बताया कि उनके घर से सोने के तीन जोड़ी कंगन, तीन जोड़ी चेन, पांच अंगूठियां, दो हार, दो मंगलसूत्र तथा करीब 100 किलो पीतल और कांसे के बर्तन चोरी हो गए.

वहीं रौशन कुमार के घर से बर्तन, जमीन से संबंधित दस्तावेज और उनकी मां, जो आंगनबाड़ी सेविका हैं, उनके महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए गए. श्यामनंदन सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन