मगध कॉलोनी में महिला की संदेहास्पद मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:08 PM
इमामगंज थाना के नजदीक मगध कॉलोनी में एक महिला का संदेहास्पद मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान अंकित कुमार की पत्नी 27 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में की गयी है.
इमामगंज. इमामगंज थाना के नजदीक मगध कॉलोनी में एक महिला का संदेहास्पद मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान अंकित कुमार की पत्नी 27 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते है पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस घटना को आत्महत्या या हत्या दोनों एंगल पर छानबीन में जुट गयी है. घटना के बाद इमामगंज डीएसपी अमित कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने दल बल के साथ मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करते हए घटना की जांच में जुटे. इधर, मृतका की मां औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के सरई बार की रहनेवाली किरण देवी ने बताया की गुरुवार की सुबह ही बेटी से बात हुई थी. उसके बाद बेटा के पास दामाद ने फोन किया कि काजल फांसी लगा ली है. दामाद हमेशा पैसे की मांग किया करता था . उन्होंने आशंका जाते हुए कहा कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतका की मां किरण देवी ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










