हिंदी भाषा के प्रयोग को और प्रभावी बनाया जायेगा

Published by : Roshan Kumar Updated At : 01 Jan 2026 4:46 PM

विज्ञापन

हिंदी भाषा के प्रयोग को और प्रभावी बनाया जायेगा

विज्ञापन

आइआइएम बोधगया में हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन वरीय संवाददाता, बोधगया. भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) बोधगया में हिंदी कार्यशाला (तृतीय त्रैमासिक) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा. संस्थान की निदेशक प्रो (डॉ) विनिता एस सहाय के मार्गदर्शन व निरंतर प्रोत्साहन से संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में सतत प्रयास किये जा रहे हैं. निदेशक द्वारा हिंदी को प्रशासनिक व अकादमिक कार्यों में प्रभावी रूप से अपनाने पर विशेष बल दिया गया है, जिससे संस्थान में द्विभाषी कार्य संस्कृति को मजबूती मिली है. कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रभारी रवींद्र कुमार ने किया. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र ठाकुर ने संस्थान में हिंदी भाषा के प्रयोग को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने पर बल दिया तथा हिंदी में कार्य को गति देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर अमरेश कुमार पांडेय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से आमंत्रित हिंदी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 एवं राजभाषा नियम 1976 के प्रभावी कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान पर सारगर्भित चर्चा की. इस कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया. कार्यशाला में संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे उन्हें राजभाषा हिंदी के प्रयोग के प्रति जागरूकता एवं नयी प्रेरणा प्राप्त हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन