पहलगामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पहलगामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

भारत विकास परिषद के दक्षिण बिहार प्रांत की गायत्री शाखा की ओर से चाणक्यपुरी स्थित शिव मंदिर में रविवार की शाम को पहलगाम में आतंकी हमले पर शोक सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया. भारत विकास परिषद के दक्षिण बिहार प्रांत की गायत्री शाखा की ओर से चाणक्यपुरी स्थित शिव मंदिर में रविवार की शाम को पहलगाम में आतंकी हमले पर शोक सभा का आयोजन किया गया. दुखद घटना पर कुछ लोगों ने राष्ट्र हित व जनहित में एकजुट होने की सलाह दी तथा आतंकियों के कारनामों की कठोर शब्दों में आलोचना की. सभी सदस्यों ने निहत्थे एवं निर्दोष लोगों के परिवारों को इस घोर संकट को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की. सभी लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस मौके पर डॉ रवींद्र कुमार, डॉ अभय सिंबा, प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, अमृतेश कुमार, डॉ टी शर्मा, डॉ शांति सिंह, उमेश सिंह, अध्यक्ष सुमन जैन, चिंता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन