ePaper

19 अप्रैल से एससी-एसटी टोलों में लगेगा विशेष शिविर

Updated at : 16 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
19 अप्रैल से एससी-एसटी टोलों में लगेगा विशेष शिविर

19 अप्रैल को आयोजित होनेवाले विशेष शिविर को लेकर बुधवार को प्रखंडस्तरीय व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

फोटो- गया बेलागंज- 1000- प्रतिनिधि, बेलागंज 19 अप्रैल को आयोजित होनेवाले विशेष शिविर को लेकर बुधवार को प्रखंडस्तरीय व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने की. इस दौरान बीडीओ डाॅ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल से शुरू हो रहे विशेष शिविर का आयोजन होना है, जो 11 जून तक चलेगा. इस दौरान 22 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लिए पूर्व में लिये आवेदन निष्पादित किये जायेंगे. इसमें राशन कार्ड, जाॅब कार्ड, बागसीत पर्चा, लक्ष्मीबाई पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, आधार कार्ड सहित सभी प्रकार के योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. वहीं, छूटे हुए लाभार्थियों से आवेदन लिये जायेंगे, जिसका भी निष्पादन जल्द कर लिया जायेगा. बीडीओ ने लोगो से अपील की है कि योजनाओं के लाभ के लिए किसी बिचौलिए को माध्यम न बनाएं और ना ही किसी के बहकावे में आयें. इस बैठक में बीपीआरओ स्मिता वर्मा, मनरेगा पीओ,सांख्यिकी पदाधिकारी सहित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन