गया जी : डेल्हो जंगल के पास 490 लीटर स्प्रिट के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से जप्त किया गया स्पीड के साथ उत्पाद थाना के कर्मी  | Prabhat Khabar Network

स्कॉर्पियो से जप्त किया गया स्प्रिट के साथ उत्पाद थाना के कर्मी | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी के डेल्हो जंगल के पास उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 490 लीटर अवैध स्प्रिट और एक स्कॉर्पियो वाहन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित डेल्हो जंगल के पास उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 490 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके से स्प्रिट लदी एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई है.

घेराबंदी कर ली गई तलाशी

उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो से अवैध स्प्रिट की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर डेल्हो जंगल के समीप वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई. जांच के दौरान स्कॉर्पियो से 14 गैलन में रखी कुल 490 लीटर स्प्रिट बरामद हुई.

आरोपित की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है. वह गुरुआ थाना क्षेत्र के कनौदी गांव का निवासी है. उत्पाद विभाग ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर वाहन और बरामद स्प्रिट को जब्त कर लिया.

उत्पाद थानाध्यक्ष प्रभात विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.कार्रवाई में उत्पाद थाना शेरघाटी की अवर निरीक्षक रितिका राज, सहायक अवर निरीक्षक नीतू कुमारी तथा गृह रक्षकों की टीम की अहम भूमिका रही.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन