ePaper

पुलिस पर हमले के मामले में छह आरोपितों को भेजा गया जेल

Updated at : 20 Apr 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के मामले में छह आरोपितों को भेजा गया जेल

गुरुआ थाने की डायल 112 टीम को सूचना मिली कि ग्राम कौड़िया में कुछ लोगों के बीच विवाद व मारपीट हो रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

फोटो-गया-शेरघाटी-01-पुलिस के गिरफ्त में हमलावर प्रतिनिधि, शेरघाटी गुरुआ थाने की डायल 112 टीम को सूचना मिली कि ग्राम कौड़िया में कुछ लोगों के बीच विवाद व मारपीट हो रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. एएसपी शैलेंद्र सिंह ने रविवार को रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम जब झगड़ा की सूचना के बाद वहां पहुंची तो पाया कि तिलक चढ़ाने को लेकर लड़के और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो रहा है. डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी उन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. तभी लड़के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इसकी सूचना गुरुआ थाना को दी गयी. इस संबंध में गुरुआ थाना कांड संख्या-167/25 दर्ज किया गया. एसएसपी के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी एक व थानाध्यक्ष, गुरुआ थाने को निर्देशित किया गया. थानाध्यक्ष गुरुआ द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गयी तथा आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी करते हुए इस कांड में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया. जेल भेजे गये आरोपितों में राहुल कुमार, हरिचंद्र भुइंया, देवानंद भुइंया, दुखी पासवान चारों ग्राम कौड़िया अमरजीत कुमार, मनन बिगहा, नीरज कुमार ग्राम कोठिलवा थाना लुटुआ हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन