स्कॉर्पियो ने बाइक सवार में मारा धक्का

गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के महकमपुर गांव के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
डोभी. गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के महकमपुर गांव के समीप स्कॉर्पियो ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चंदा निवासी संजीव कुमार के रूप में की गयी है. संजीव कुमार थाना क्षेत्र के सेवइचक गांव से शादी का वीडियो रिकॉर्डिंग करके अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो असंतुलित होकर बाइक में धक्का मार दिया. उसके बाद स्कॉर्पियो खेत में जा घुसा. घायल बाइक सवार को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




