Bihar Crime: राजद कार्यकर्ता की गला दबा कर हत्या, कुआं में मिला शव, तीन अपराधियों पर प्राथमिकी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Feb 2025 9:06 PM
रोते बिलखते परिजन
Bihar Crime: बिहार के गया में लालू यादव की पार्टी के एक कार्यकर्ता की गला दबा कर हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया.
Bihar Crime: गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र की गरारी पंचायत के सरबहदा गांव के बधार में कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद शुक्रवार को हुआ है और जांच में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी देते हुए डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि गरारी निवासी इंद्रदेव यादव के 50 वर्षीय बेटे दिवाकर यादव का शव सरबहदा गांव के बधार में स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने देखा. घटना की जानकारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को मिली, उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा और शव को कुएं से बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. मृतक के परिजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दिवाकर यादव राजद के पुराने कार्यकर्ता थे. बताया जा रहा है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गयी है और कुआं में शव फेंक दिया गया.
नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की हत्या के मामले में तीन अपराधियों पर प्राथमिकी
इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड़ के नजदीक गुरुवार की शाम अपराधियों के द्वारा गोली मार कर रोहतास जिले के नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की हत्या मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से 7.6 एमएम का एक बुलेट बरामद किया गया है. वहीं इस मामले में मृतक संतोष कुमार शाह के भाई रवि शंकर गुप्ता ने अज्ञात तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इस संबंध में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है. अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी. जानकारी देते चलें कि गुरुवार की शाम जमुना टांड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की गोली मार कर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव के रहने वाले मैनेजर शाह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शाह के रूप में की गयी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एसएसपी ने गठित की विशेष टीम
इस घटना को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया है और सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. इस विशेष टीम में इमामगंज डीएसपी व थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी व टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया गया है. एसएसपी ने बताया है कि गठित विशेष टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. एफएसएल और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया. इस कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान के लिए आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: Gaya News : जीआइएस व रिमोट सेंसिंग में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा एमयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










