ePaper

राजद नेता ने किया देवी जागरण का उद्घाटन

Updated at : 09 Apr 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता ने किया देवी जागरण का उद्घाटन

गुरुआ प्रखंड की बरमा पंचायत के नसेर गांव में तीन दिनों से चल रहे मां भगवती प्राणप्रतिष्ठा के दौरान मंगलवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड की बरमा पंचायत के नसेर गांव में तीन दिनों से चल रहे मां भगवती प्राणप्रतिष्ठा के दौरान मंगलवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन राजद के वरिष्ठ नेता अजय कुमार दांगी, युवा राजद नेता कमलेश कुमार यादव, मुखिया चितरंजन कुमार, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, कांग्रेस नेता गिरेंद्र कुमार, राजद नेता सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ होने से पहले कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों का माला व अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया गया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता अजय कुमार दांगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में देवी जागरण जैसे संस्कृति कार्यक्रम होते रहने से आपसी भाईचारा कायम रहता है. इसलिए नसेर गांव के युवाओं ने देवी जागरण कार्यक्रम करवा कर काफी सराहनीय काम किया है. इस मौके पर राजद नेता कुंदन यादव, डॉ नरेश कुमार समेत भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन