ePaper

भव्य जुलूस के साथ हुआ रिटायर्ड फौजी का स्वागत

Updated at : 03 Oct 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
भव्य जुलूस के साथ हुआ रिटायर्ड फौजी का स्वागत

प्रखंड के इगुनी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अभय कुमार सिंह का उनकी सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को गृह क्षेत्र में भव्य जुलूस निकालकर सम्मान किया गया.

विज्ञापन

परैया. प्रखंड के इगुनी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अभय कुमार सिंह का उनकी सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को गृह क्षेत्र में भव्य जुलूस निकालकर सम्मान किया गया. अभय कुमार सिंह ने देश की सेवा में 24 साल का लंबा सफर तय किया है. जुलूस सरबदीपुर से शुरू होकर परैया बाजार होते हुए इगुनी तक गया और इसमें देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. जुलूस में ””भारत माता की जय””, ””वंदे मातरम”” और ””हिंद की सेना जिंदाबाद”” के नारे गूंजते रहे. जुलूस में गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, भाजपा नेता अनंत दांगी, उपेंद्र सिंह, अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार, निवास सिंह, अनुज सिंह, अजय सिंह, मोनू सिंह, गोलू, अनुराग, निर्भय, मुकुल, विक्की समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. अभय कुमार सिंह 20 सितंबर 2001 को भारतीय सेना में शामिल हुए थे और तीन अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्ति के बाद जब फौजी अभय कुमार सिंह इगुनी पहुंचे, तो पूरे गांव ने उनका भव्य स्वागत किया और अपने सपूत के सम्मान में देशभक्ति और कृतज्ञता का प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन