ePaper

मतगणना से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट

Updated at : 13 Nov 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट

मतगणना से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरुआ. विधानसभा चुनाव की मतगणना से लगभग 12 घंटे पूर्व गुरुआ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों, बाइक और चारपहिया गाड़ियों की सघन जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मतगणना के दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की जा रही है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाये रखें. गुरुआ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन