Gaya News: गया के वर्ल्ड क्लास स्टेशन का इस महीने उद्घाटन करेंगे PM Modi, यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन

Gaya News: गया स्टेशन परिसर में हर प्लेटफॉर्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में असुविधा न हो. इसके अलावा, नये रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर, बाइक स्टैंड, ऑटो स्टैंड आदि की व्यवस्था भी की गयी है.

विज्ञापन

Gaya News: गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो यात्रियों को जल्द ही एक नये और आधुनिक अनुभव का अहसास करायेगा. उम्मीद की जा रही है कि इसका उद्घाटन इस वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा. इसको लेकर लगातार सीनियर रेलवे अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है. वहीं, स्थानीय स्तर पर निर्माण विभाग की पांच सदस्यीय टीम भी नियमित रूप से दौरे कर रही है, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके.

यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

काम पूरा होने के बाद गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. स्टेशन के विकास के तहत यात्री सुविधाओं में विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण और स्टेशन की भौतिक सुंदरता में वृद्धि की जा रही है.

ये होंगी प्रमुख सुविधाएं

वातानुकूलित प्रतीक्षालय
स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय
अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण
खानपान स्टॉल व शॉपिंग की सुविधाएं
फास्ट टिकटिंग के लिए वेंडिंग मशीन
वाई-फाई व चार्जिंग प्वाइंट

गया जंक्शन पर चल रहा निर्माण कार्य

डेल्हा साइड से सुविधाएं शुरू

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन के डेल्हा साइड पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ वॉशरूम, खानपान स्टॉल, वाइ-फाइ और चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं शुरू कर दी गयी हैं. प्रवेश और निकास द्वार भी सुचारु किये जा चुके हैं. अगले महीने से एक्सेलेटर (स्वचालित सीढ़ी) की सुविधा भी शुरू की जायेगी.

यात्रियों में उत्साह, संख्या में हो रही वृद्धि

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 60 से 70 हजार यात्री गया रेलवे स्टेशन से सफर करते थे, अब यह संख्या एक लाख से अधिक पहुंच चुकी है. वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की संख्या में और भी वृद्धि की संभावना है. सुविधाओं के चलते यात्री अपनी यात्रा के दौरान अधिक संतुष्ट और प्रसन्न अनुभव करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आर्थिक विकास को भी मिलेगा बल

गया रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी सुविधाओं को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जायेगा और यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे और सुधार किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 33 जिलों में 17-18 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन