ePaper

प्लस टू उच्च विद्यालय को मिला अपना एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर

Updated at : 03 Oct 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू उच्च विद्यालय को मिला अपना एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर

प्लस टू उच्च विद्यालय परैया के शिक्षक राजेश कुमार भदानी ने राष्ट्रीय स्तर का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) का पद प्राप्त किया.

विज्ञापन

परैया. प्लस टू उच्च विद्यालय परैया के शिक्षक राजेश कुमार भदानी ने राष्ट्रीय स्तर का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) का पद प्राप्त किया. श्री भदानी पिछले वर्ष से एनसीसी यूनिट में सीटीओ के रूप में कार्यरत थे. उनकी लगन और समर्पण को देखते हुए 27 बिहार बटालियन के सीओ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण हेतु नामांकित किया. महाराष्ट्र के नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से उन्होंने कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण किया. कोर्स समाप्ति के बाद उन्हें सेना के जेसीओ के समतुल्य पद, वर्दी और स्टार लगाकर सम्मानित किया गया. विद्यालय लौटने पर प्रधानाध्यापक मो जीरगाम अली ने उन्हें बधाई दी और कहा कि विद्यालय को एएनओ मिलने से एनसीसी प्रशिक्षण एवं कार्यक्रमों का संचालन नियमित और सुचारू रूप से होगा. इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त शिक्षकगण ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन