शांति समिति की बैठक से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

ना क्षेत्र में कथक बिगहा मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र में कथक बिगहा मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है. बड़की चिलमी पंचायत के मुखिया महेंद्र पासवान ने बताया कि ग्राम बिशनपुर टोला मठ निवासी 60 वर्षीय सत्येंद्र यादव आमस थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान कथक बीघा मोड़ के समीप पैदल जीटी रोड पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि अचानक दुर्घटना में मौत होने से घर में कोहराम मच गया है. गांव के लोग भी शोक में डूब गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन