गंगा दशहरे पर लोगों ने की विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना, आज निर्जला एकादशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 11:09 PM
पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान भी किया.
गया.
गंगा दशहरा यानी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि रविवार को काफी लोगों ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की. 17 जून को निर्जला एकादशी का मनाया जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा दशहरा पर फल्गु नदी व गयाजी डैम के सुखे रहने से अधिकतर श्रद्धालु अपने घरों से स्नान कर विष्णुपद मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माला फूल, तुलसी पत्र, अन्य पूजन सामग्रियों व प्रसाद के साथ भगवान श्री विष्णु चरण व मंदिर प्रांगण में स्थित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की. वहीं दर्जनों श्रद्धालु गयाजी डैम में स्थित मोटर पंप पर स्नान कर विष्णु पद मंदिर में पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान भी किया. गंगा दशहरा पर शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र से सूर्योदय के साथ पूजा-अर्चना के निमित्त श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला जो शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक जारी रहा. श्रीविष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति से जुड़े लोगों की माने तो गंगा दशहरा पर रविवार को तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की. निर्जला एकादशी पर विष्णुपद में हजारों की भीड़ जुटने की उम्मीदश्री विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने कहा कि निर्जला एकादशी पर इस बार विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना के निमित्त श्रद्धालुओं की जुटने वाली संभावित भीड़ को लेकर पेयजल, रोशनी, सफाई, सुरक्षा व विधि व्यवस्था का समिति स्तर पर समुचित प्रबंध किया गया है. साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










