चलती पूर्वा एक्सप्रेस से उतरने के दौरान यात्री गिरा, RPF के रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

घायल को ले जाते अस्पताल आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : कोडरमा स्टेशन पर चलती पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आरपीएफ और ट्रेन मैनेजर की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया. घायल यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया.
Gaya Ji News : गाड़ी संख्या 12382 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. घटना सुबह करीब 10:36 बजे की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि खेसकरी निवासी मुस्ताक खान अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने कोडरमा स्टेशन आए थे. ट्रेन चलने के बाद वह नीचे उतरने का प्रयास करने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे चले गए.
आरपीएफ टीम ने किया रेस्क्यू
इस दौरान उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया. स्थिति को देखते हुए ट्रेन मैनेजर ने तत्काल चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया. मौके पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नीतू कुमारी और धनबाद के जवान राजेश पासवान ने यात्रियों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया. इस त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण यात्री की जान बचाई जा सकी.
ऑटो से अस्पताल ले गए परिजन
स्टेशन मास्टर को सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई गई, लेकिन उसमें विलंब होने पर परिजन घायल को ऑटो से अस्पताल ले गए. इस पूरी घटना के कारण ट्रेन संख्या 12382 करीब पांच मिनट की देरी से रवाना हुई.
Also Read : गया जी पहुंचे पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, गणिनाथ मंदिर के सुंदरीकरण का दिया आश्वासन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










