गया जी : स्कूल के बाहर मनचलों के जमावड़े की शिकायत, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के डोभी अंतर्गत बेहरा थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय, अमारुत में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने पर चर्चा हुई. स्कूल के पास मनचलों के जमावड़े और अधूरी नाली की समस्या पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : मगध रेंज के आइजी विकास वैभव के निर्देशानुसार बेहरा थाना क्षेत्र में शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. बेहरा थाना के एसआइ प्रभात राय और पंकज कुमार की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय, अमारुत के प्रांगण में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच की खाई को पाटना और आपसी विश्वास को मजबूत करना है. लोगों ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात व्यवस्था और स्थानीय विवादों जैसे मुद्दों पर सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने खुलकर अपनी बात रखी.

स्कूल के पास मनचलों का जमावड़ा

विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने बताया कि सुबह विद्यालय खुलते ही गेट पर मनचले और आवारा लड़कों की भीड़ लगी रहती है तथा विद्यालय के लंच के समय भी ऐसे लड़के आसपास मंडराते रहते हैं. इसके अलावा विद्यालय की छुट्टी होते ही मनचले लड़कों का जमावड़ा लग जाता है.

वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों ने यह भी शिकायत की कि विद्यालय के गेट के आगे बनी अधूरी नाली का पानी रोड पर फैला रहता है, जिससे विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयां होती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक की मनमानी के कारण पैसा निकालने के बाद भी इस नाली को अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है.

पुलिस गश्ती और सख्त कार्रवाई का भरोसा

संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्यालय के खुलने के समय, लंच के समय और छुट्टी के समय विद्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती रहेगी. इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय की अवधि के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बिना किसी कार्य के विद्यालय के समीप मौजूद पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जलजमाव और अधूरी नाली की समस्या को लेकर अधिकारियों ने कहा कि इसके समाधान के लिए संवेदक एवं विभाग के जेइ से संपर्क स्थापित कर बात की जाएगी. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, आसपास के अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Also Read : गया जी : एसएमएसजी कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन