एसडीओ के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक, निकाला मार्च

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड में रामनवमी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. प्रखंड के झुरांग, रघवाचक सहित अन्य जगहों पर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव व वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड में रामनवमी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है. प्रखंड के झुरांग, रघवाचक सहित अन्य जगहों पर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव व वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान उपस्थित जुलूस समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से कई बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की. वहीं जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार कि अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. ऐसे कृत्य करने वाले की सूचना अविलंब प्रशासन को दें. किसी प्रकार की गड़बड़ी करनेवाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. वहीं जुलूस समिति सदस्यों से भी अपील की गयी है. प्रशासन के द्वारा तय रूट पर ही जुलूस को निकालें. बैठक के उपरांत दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन