अजमेर से भागलपुर के लिए वन-वे स्पेशल का परिचालन आज

Updated:
विज्ञापन
अजमेर से भागलपुर के लिए वन-वे स्पेशल का परिचालन आज

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) द्वारा 23 जुलाई (बुधवार) को अजमेर से भागलपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

गया जी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) द्वारा 23 जुलाई (बुधवार) को अजमेर से भागलपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि यह गाड़ी जयपुर, टुंडला, प्रयागराज, डीडीयू, गया, नवादा और किउल के रास्ते होते हुए भागलपुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-भागलपुर वन-वे स्पेशल 23 जुलाई को अजमेर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और जयपुर (17:50), टुंडला (23:30) होते हुए अगले दिन 24 जुलाई को डीडीयू (07:35), भभुआ रोड (08:15), सासाराम (08:53), डेहरी ऑन सोन (09:08), अनुग्रह नारायण रोड (09:23), गया (10:40), वजीरगंज (11:31), तिलैया (11:53), नवादा (12:18), किउल (14:45), अभयपुर (15:11), जमालपुर (15:38) तथा सुल्तानगंज (16:18) सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी व तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 03-03 कोच, शयनयान श्रेणी के सात कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच व एसएलआर के 02 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन