ePaper

गया-धनबाद रेलखंड पर 160 की स्पीड में ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे ट्रैक का चल रहा अपग्रेडेशन

Updated at : 16 Jun 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
गया-धनबाद रेलखंड पर 160 की स्पीड में ट्रेन चलाने की तैयारी, रेलवे ट्रैक का चल रहा अपग्रेडेशन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya-Dhanbad Rail Section: गया-धनबाद रेलखंड पर सोमवार को मानपुर स्टेशन के पास तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक सुधार, स्लीपर और स्लैब बदले गए. रेलवे ऑफिसर की देखरेख में यह काम किया गया ताकि 160 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जा सकें.

विज्ञापन

Gaya-Dhanbad Rail Section: गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की दोपहर 15:55 से लेकर 18:45 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक पर कामकाज किया गया. इस दौरान मशीन से ट्रैक को दुरुस्त किया गया. रेलवे ट्रैक के विभिन्न हिस्सों की जांच की गयी और आवश्यक मरम्मत की गयी. इसके अलावा स्लीपर व स्लैब को बदला गया.

160 की स्पीड में ट्रेनों का परिचालन करने के लिए सिस्टम को भी अपडेट किया जा रहा है. ताकि, ट्रेनों का परिचालन करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. बता दें कि करीब 15 दिनों से डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड के अलग-अलग रेलवे स्टेशन के आसपास मेगा ब्लॉक लेकर स्लीपर व स्लैब को बदले जा रहे हैं. इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.

बेस्ट केबिन से लेकर कष्ठा रेलवे स्टेशन तक चेंजिंग

गया रेलवे स्टेशन स्थित बेस्ट केबिन से लेकर कष्ठा रेलवे स्टेशन तक रेल चेंजिंग का काम किया गया. यह काम 16:25 से लेकर 18:25 बजे तक चला. इसमें स्लीपर के साथ-साथ स्लैब का भी बदलाव किया गया. यह काम विशेषज्ञ टीम की देखरेख में किया गया. वहीं, अलग-अलग जगह पर सिस्टम, रेल ट्रैक की भी जांच की गयी. जांच के दौरान अलग-अलग जगह पर रेलवे ट्रैक में बदलाव किया जा रहा है. इसकी निगरानी रेलवे अधिकारियों की ओर से की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

160 की स्पीड में चलेंगी ट्रेनें

डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर 160 की स्पीड में ट्रेन चलने को लेकर जोर-शोर से कामकाज चल रहा है. इस काम को समय-सीमा के अंदर पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों की देखरेख में काम किया जा रहा है. इस काम के पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन 160 की स्पीड में किया जायेगा.

डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर पहला ट्रायल हो चुका है. पहले ट्रायल के सफल होने के बाद दूसरा ट्रायल किया जायेगा. इस ट्रायल में ट्रेन की स्पीड और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जांच की जायेगी. दूसरे ट्रायल के सफल होने के बाद ट्रेनों का परिचालन 160 की स्पीड में किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, सभी जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

रेलवे अधिकारियों की देखरेख में काम

इसके रेलवे अधिकारियों की देखरेख में काम किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों की टीम नियमित रूप से काम की प्रगति की जांच कर रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस काम के पूरे होने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा होगी. ट्रेनों का परिचालन 160 की स्पीड में होने से यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी.

इस काम के पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन 160 की स्पीड में किया जायेगा. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. रेलवे अधिकारियों की देखरेख में काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि यह काम समय-सीमा के अंदर पूरा हो जायेगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन