ePaper

पीडीडीयू मंडल में राजभाषा सप्ताह का समापन, पुरस्कार वितरण

Updated at : 20 Sep 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीडीयू मंडल में राजभाषा सप्ताह का समापन, पुरस्कार वितरण

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के राजभाषा विभाग ने शनिवार को राजभाषा सप्ताह-2025 के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया.

विज्ञापन

गया जी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के राजभाषा विभाग ने शनिवार को राजभाषा सप्ताह-2025 के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया. मुख्य अतिथि डीआरएम उदय सिंह मीना रहे, जबकि अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी दिलीप कुमार, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चित्रा सिंह व अन्य शाखा अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे. मंडल कला समिति और स्काउट गाइड के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. समारोह में कुल 20 अधिकारियों और 41 कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डीआरएम ने हिंदी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और यह मेलजोल बढ़ाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन