मध्य विद्यालय सिमुआरा पहुंचे अधिकारी, छात्रों को समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
पदाधिकारी ने छात्रों से वार्ता करते | Prabhat Khabar Network

छात्र-छात्राओं से बात करते अधिकारी.

टिकारी के मध्य विद्यालय सिमुआरा में अधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लिया और प्रधानाध्यापक को सात दिनों में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन

टिकारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय सिमुआरा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा व्यवस्था को पटरी पर लाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया गया .मालूम हो की इस विद्यालय के छात्र एव छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता, पठन-पाठन,पेयजल ,बिजली , मध्याहन भोजन सहित मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को एसडीओ से मिलकर अधतन स्थिति से अवगत कराया.

जल्द होगा समस्याओं का निबटारा : एसडीओ

एसडीओ ने परवीन कुंदन ने छात्रों को आश्वासन दिए थे कि शीघ्र ही सारी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. बुधवार को पदाधिकारी द्वय विद्यालय पहुच कर छात्र -छात्राओं से रू-ब-रू होते हुये पठन-पाठन व्यवस्था, मध्याह्न भोजन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में बच्चों से अधतन जानकारी ली.पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को स्पस्ट तौर पर यह निर्देशित किया गया है कि सात दिनों के अंदर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे.

सफाई कराने और पंखा लगाने का दिया निर्देश

पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि वर्ग कक्ष , शौचालय की साफ-सफाई तथा मरम्मत का कार्य जल्द करने,भोजन की गुणवत्ता में सुधार करते हुये बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने, हर एक वर्ग कक्ष में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्यालय एवं वर्ग कक्षों का संचालन निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक संचालित करने तथा सभी शिक्षको नियमित रूप से अपनी पाठ्य-टीका का संधारण करने का निर्देश दिया. ताकि कक्षा-शिक्षण को प्रभावी बनाया जा सके.डीपीओ नित्यम कुमार गौरव ने कहा कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं होने पर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कारवाई की जाएगी.स्थल निरीक्षण के समय बीईओ डॉ अभय कुमार रमन भी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन