अब 14 तक बंद रहेंगी शैक्षणिक गतिविधियां
Updated at : 06 May 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन

11 व 12वीं कक्षा संचालन पर प्रतिबंध 11:30 से शाम चार बजे तक
विज्ञापन
भीषण गर्मी व लू जारी : 10वीं तक का वर्ग संचालन प्रतिबंध 10:30 बजे से चार बजे तक
11 व 12वीं कक्षा संचालन पर प्रतिबंध 11:30 से शाम चार बजे तकसंवाददाता, गया
गया में भीषण गर्मी और लू की स्थिति रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है. गया जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग संस्थानों सहित) में 10 वीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 10.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक और वर्ग-11 व 12वीं की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया था. प्रतिबंध सात मई तक था. लेकिन, जिले में भीषण गर्मी व लू की स्थिति अब भी जारी है और आगे भी जारी रहने की संभावना है. जारी प्रतिबंध को डीएम डॉ त्यागराजन ने सात से 14 मई तक विस्तारित करने का आदेश दिया है. वहीं भीषण गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए गया के स्कूलों को ऑनलाइन मोड में कक्षा संचालन की सलाह दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




