ePaper

Gaya News : नॉर्वे की राजदूत ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated at : 09 Jul 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : नॉर्वे की राजदूत ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Gaya News : नॉर्वे की भारत में पदस्थापित राजदूत मे इलिन स्टेनर ने बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की व पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया.

विज्ञापन

बोधगया. नॉर्वे की भारत में पदस्थापित राजदूत मे इलिन स्टेनर ने बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की व पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया. उनके साथ उनके पति इस्पेन आसेन भी बोधगया पहुंचे व पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाबोधि मंदिर की यह यात्रा शांति, आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक श्रद्धा के वैश्विक प्रतीक के रूप में महाबोधि मंदिर के स्थायी महत्व की पुष्टि करती है. राजदूत ने आगंतुक पुस्तिका में टिप्पणी की कि इस यादगार स्थान पर बिताये सुंदर और शांतिपूर्ण समय के लिए आप सभी को धन्यवाद. महाबोधि मंदिर आगमन पर बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, भिक्षु चालिंदा, भिक्षु डॉ दीनानंद, सदस्य डॉ अरविंद सिंह, किरण लामा ने स्वागत किया. मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी गयी व वापसी में उन्हें मंदिर प्रबंधन की ओर से महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति व अन्य मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. नॉर्वे की राजदूत के साथ भारत सरकार की ओर से सीनियर एडवाइजर अंदीस वी सिंह भी शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन