ePaper

नगर पंचायत में पानी की समस्या को लेकर कराया जा रहा नया बोरिंग

Updated at : 27 Apr 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत में पानी की समस्या को लेकर कराया जा रहा नया बोरिंग

नगर पंचायत क्षेत्र के पुनावां गांव में देवी मंदिर हसरा रोड में पानी की समस्या को देखते हुए पीएचइडी की तरफ से नया बोरिंग करवाया जा रहा है.

विज्ञापन

वजीरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के पुनावां गांव में देवी मंदिर हसरा रोड में पानी की समस्या को देखते हुए पीएचइडी की तरफ से नया बोरिंग करवाया जा रहा है. बोरिंग करवाने के लिए स्थल पर वजीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर उर्फ काका सिंह, उप मेयर संजीत कुमार, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अभिशांत राज मौके पर मौजूद थे. गौरतलब हो कि वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुनावां गांव के वार्ड संख्या एक और दो में पानी की समस्या कई वर्षों पूर्व से बना हुआ है. वहीं जब गर्मी की शुरुआत होते ही पानी का समस्या अति विकराल रूप ले लेती है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए नगर पंचायत की जनता तरसने लगती है. इसी समस्या को देखकर पीएचइडी की ओर से नया बोरिंग करवाया जा रहा है. इस मौके पर वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र विश्वकर्मा व नगर पंचायत के ग्रामीण छोटू सिंह, टिंकू राज, जितेंद्र कुमार, विनोद प्रसाद समेत दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन